फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक रुपये की पर्ची का लिया दो रुपया...सीएचसी कर्मी पर भड़के विधायक

Sat, 14 Sep 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सीएचसी मिठौरा का निरीक्षण कर फटकार लगाते सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल
विज्ञापन
महराजगंज।
विज्ञापन

सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल शुक्रवार को अचानक मिठौरा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान मरीज दिखाने के लिए बनने वाली पर्ची के लिए एक की जगह दो रुपये लेने पर वह कर्मचारी पर भड़क गए। सख्त लहजे में कहा कि व्यवस्था को बदहाल बनाकर सरकार की छवि खराब मत करो। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दिन में करीब 12.30 बजे विधायक मिठौरा सीएचसी पहुंचे। विधायक ने वहां मौजूद मरीजों से बातचीत कर हालात जानने की कोशिश की। उसी दौरान एक मरीज ने बताया की पर्ची का दो रुपये लिया गया है। यह बात सुनते ही विधायक भड़क गए और काउंटर पर बैठे कर्मी को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि एक रुपये की पर्ची का दो रुपये क्यों लेते हो? इसका हिसाब कौन देगा। अस्पताल को दलाली का अड्डा मत बनाओ। आम जनता अपना दर्द लेकर आती है तो उनका बेहतर ढंग से इलाज करो। अगर कोई मरीज रेफर करते हो तो यह पर्चा पर लिखो कि किस कारण से रेफर कर रहे हो। व्यवस्था को बदहाल बनाकर सरकार की छवि खराब मत करो। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने अस्पताल की व्यवस्था के बारे में विधायक को जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि व्यवस्था में सुधार कर लें, नहीं तो दूसरी बार में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पूरे संसाधन उपलब्ध हैं तो जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम गांव से है। हमने गरीबी देखी। अस्पताल में मरीज आते हैं तो दलाल बोलते हैं, यहां सुविधा नहीं। ऐसा नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें