फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश में गिरे पेड़, बिजली गुल

विज्ञापन
आंधी-बारिश में गिरे पेड़, बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम का मिजाज बदलने से तेज आधी के साथ हुई बारिश में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन के साथ बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार रात करीब चार घंटे आपूर्ति ठप रही है। मंगलवार सुबह भी कर्मचारी तारों को ठीक करने में    लगे रहे। 
विज्ञापन

फरेंदा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पहले पेड़ गिर गया था। करीब घंटे भर बाद किसी तरह पेड़ को हटाया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। आंधी में कई लोगों के  टीन शेड उड़ गए। कुछ झोपड़ियां भी उजड़ गईं। डीएम आवास मार्ग पर विद्युत निगम के कर्मी तारों को ठीक कर रहे थे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर टूट हुए तारों को ठीक किया गया। मंगलवार को दिन तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शाम को करीब पांच बजे बिजली आई। एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि आंधी में टूटे तारों को ठीक करने के लिए कर्मियों को लगा गया है। 
बिजली गिरी, सात लोग झुलसे
नौतनवां। परसामलिक क्षेत्र के गांव महदेईया टोला पथरहवा में सोमवार रात बिजली गिरने से सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी रतनपुर भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आंधी-तूफान के बाद बारिश हो रही थी। इस दौरान महदेइया गांव के टोला पथरहवा में संगीता के घर के पास से गुजरे विद्युत तार पर बिजली गिरने से संगीता, रिंकी, शिव कुमार, सतेंद्र, मंजीत, लक्ष्मीना और इंद्रेश  झुलस हो गए।  एसडीएम जसधीर सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से झुलसे सात लोग आए थे। पांच लोगों को उपचार कर घर भेज दिया गया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में एक मकान पर सोमवार को आई तेज आंधी-पानी में अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें