फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड़ौरा चीनी मिल ने जारी की सात दिसंबर तक की गन्ना पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। जेएचवी चीनी मिल, गड़ौरा प्रबंधन ने सोमवार को 4, 5, 6 एवं 7 दिसंबर तक के लिए मुख्य कैलेंडर की पर्चियां जारी कर दी है। गन्ना किसानों के मोबाइल पर पर्चियों की जानकारी वाले संदेश भी पहुंच चुके हैं। किसान गन्ने की कटाई और छिलाई की तैयारियों में सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल के महाप्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त के दिशा-निर्देश तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार गड़ौरा परिक्षेत्र के मिल सेंटरों के किसानों को मुख्य कैलेंडर की पर्चियां उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधियों और मिल की कृषक हित की नीतियों को अपनाकर अपनी उपज की समय से और समानुपातिक आपूर्ति सुनिश्चित करें। गन्ना प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में अपना गन्ना अन्यत्र औने-पौने दामों पर न बेचें। साथ ही किसानों से मिल एवं सेंटरों पर साफ-सुथरे गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया है, ताकि पेराई कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें