फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परंपरा व आधुनिकता का फ्यूजन बना सहालग का ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आने वाले सप्ताह से लग्न शुरू होने के बाद सहालग की धूम रहेगी। लग्न की आमद के बीच सराफा बाजार दीपावली से ही गुलज़ार है। इस बार सहालग ट्रेंड के लिए परंपरा व आधुनिकता मिश्रित फ्यूजन लुक के आभूषणों की डिमांड अधिक हो रही है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने के बढ़े रेट के बीच पोटे कांच व आकर्षक नेपाली मोतियों के गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग नजदीक आने के साथ ही शादी-विवाह के आयोजनों की तैयारियां इन दिनों तेज हुई हैं। सहालग को देखते हुए सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि शादी में शामिल होने वाली महिलाएं भी अपने लिए आकर्षक डिजाइन पसंद कर रही हैं। मुख्यालय के बड़े कारोबारी राजकुमार वर्मा के मुताबिक शुक्रवार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1.32 लाख रुपये रहा। उन्होंने बताया कि सोने की महंगाई के कारण महिलाएं ऐसे आभूषण पसंद कर रही हैं जिसमें कम से कम सोने का उपयोग किया गया हो और आभूषण भी आकर्षक दिखे।
इन दिनों पोटे कांच व नेपाली मोतियों से बना गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र महिलाएं खूब पसंद कर रहीं। मोती व आकर्षक पत्थर मंगलसूत्र परंपरा के साथ आधुनिकता की झलक देता है। इस तरह के मंगलसूत्र मौजूदा रेट के मुताबिक सबसे कम वजन में 45 हजार से शुरू है। फ्यूजन लुक वाले आभूषण दुल्हनों को भी आकर्षित कर रहे हैं। नेपाली डिजाइन का रानी हार सीजन की नई पसंद बन गया है। कारोबारी विवेक वर्मा ने बताया कि सोने की कीमतें भले ही ऊंचाई पर हैं लेकिन महिलाओं की पसंद में कोई कमी नहीं आई है। बदलते फैशन ट्रेंड के साथ अब पारंपरिक भारतीय डिजाइन के साथ नेपाली स्टाइल का मिश्रण लोगों को खूब भा रहा है। पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक लुक दोनों का सुंदर मेल देखने को मिल रहा है। इसमें बारीक नक्कासी और सुनहरी चमक के प्रति महिलाओं में विशेष दीवानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें