फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियां पूरी

Sun, 18 Aug 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नीट की काउंसिलिंग 20 अगस्त से शुरू होगी। केएमसी मेडिकल कॉलेज में इस बार नए सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। 150 सीटों पर नीट के जरिए प्रवेश होगा। स्टाफ समेत अन्य संसाधनों से कॉलेज को लैस कर दिया गया है। काउंसिलिंग को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 15 एकड़ में बने मेडिकल काॅलेज में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आकर्षक गेट के साथ ही प्रशासनिक बिल्डिंग से लेकर एकेडमिक बिल्डिंग, हाॅस्टल, कर्मचारी आवास बन चुके हैं। मेडिकल में 150 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा। मेडिकल में बेहतर ढंग से पढ़ाई की सुविधा होने के साथ ही अत्याधुनिक संसाधन है। यहां पर हाईटेक ट्राॅमा सेंटर बना है। इससे गंभीर रूप से घायलों को त्वरित इलाज की सुविधा है। हृदय रोगियों के लिए भी अच्छी सुविधा है।
पीपीपी मोड पर केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सत्र 2024 में एमबीबीएस के छात्र शिक्षा ग्रहण करेंगे। जूनियर रेजिडेंट 76, सीनियर रेसिडेंट 38, असिस्टेंट प्रोफेसर 53, एसोसिएट प्रोफेसर 22, प्रोफेसर-29, साइकोलॉजिस्ट एक, सांख्यिकी अधिकारी एक की तैनाती है। अब तक 220 स्टाफ की तैनाती हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में लेक्चर थियेटर, पुस्तकों से सुसज्जित लाइब्रेरी, सभी विभागों के उच्च स्तरीय प्रयोगशाला के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। 630 बेड का अस्पताल भी व्यवस्थित हो चुका है। मेडिकल काॅलेज में इलाज की सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


गंभीर रोगों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा गोरखपुर
मेडिकल कॉलेज के जरिए करीब 30 लाख की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। उनको गंभीर रोगों के इलाज के लिए गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। नजदीक में इलाज की सुविधा होने से समय व रकम दोनों की बचत होगी। मेडिकल में बेहतर ढंग से पढ़ाई की सुविधा होने के साथ ही अत्याधुनिक संसाधन है। मेडिकल काॅलेज परिसर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से लैस हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें