फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से 12 ब्लाॅक प्रमुख संभालेंगे प्रशासक पद का जिम्मा

Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों (ब्लॉक प्रमुख) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन के निर्देश पर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने ब्लाॅक प्रमुखों को प्रशासक दायित्व संभालने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस आदेश के तहत आज से सभी 12 ब्लाॅक प्रमुख प्रशासक पद पर काबिज होंगे। इस आदेश के जरिये जनपद के सभी 1166 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशासक बनने का मार्ग आसान हो गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो गया था लेकिन जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट शक्तियों का उपयोग करते हुए क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल भंग नहीं किया। इस मामले में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा की तरफ से शासन व पंचायतीराज निदेशालय को आख्या भेज मामले में दिशा-निर्देश मांगा था। इस मामले में शासन ने प्रधानों की तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सदस्यों को प्रशासक बनाने का निर्देश दिया और डीएम ने 29 जुलाई को आदेश जारी कर आज से दायित्व सौंपे जाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश से प्रमुखों में मची ऊहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें