अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चंडीथान से पांच अक्तूबर को लापता हुए 14 और 13 वर्ष के दोनों किशोर मंगलवार की आधी रात में गोरखपुर में मिल गए। दोनों को वहां से लाया गया।
किशोरों की बड़ी बहन सोनमती ने बताया कि सोमवार की शाम बरवां कला रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर चले गए। वहां से वापस लौटने के प्रयास में अज्ञानतावश दूसरी ट्रेन में बैठकर अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या से वापसी के दौरान ट्रेन में मंगलवार की रात आठ बजे अरुण ने किसी व्यक्ति के सहयोग से मोबाइल के जरिये वास्तविकता बताई। जानकारी पाकर उन्हें लेने लोग गोरखपुर पहुंचे। आधी रात को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों मिल गए।
संपतिहां चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों को खोज लिया गया है। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि नियमानुसार अगली कार्रवाई की जा रही है।