सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल के भैरहवा भंसार कार्यालय में दशहरा पर्व पर बुधवार को सरकारी अवकाश रहेगा। इस दौरान भारत से जाने वाले मालवाहक ट्रक पास नहीं होंगे। हालांकि पर्यटक वाहनों के लिए मुख्य शाखा से प्रवेश की अनुमति दी गई है।
भैरहवा भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी उद्धव ढुंगाना ने बताया कि व्यापार को सुगम बनाने व आपूर्ति व्यवस्था की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत 21 अक्तूबर विजयादशमी को एक दिन अवकाश रहेगा। अवकाश के दिन फल-सब्जी एवं अत्यावश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य वाहन पास नहीं होंगे। विजयादशमी के दिन यात्री शाखा खुली रहेगी।
जेन-जी आंदोलन के बाद जहां नेपाल सरकार ने नेपाल के सबसे बड़े त्योहार पर मिलने वाली पांच दिनों के अवकाश को रद कर केवल एक दिन के लिए अवकाश की घोषणा की है।