भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिंचाई के लिए मिनी ट्यूबल को मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाय
फरेंदा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में मासिक बैठक की। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए चार सूत्री मांग पत्र एसडीएम रमेश कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेशचंद सहानी ने कहा कि क्षेत्र में शाम को बिजली कटौती की समस्या काफी बढ़ गई है जिससे किसानों को काफी समस्या हो रही है। जिसका समाधान किया जाए। फसलों की सिंचाई के लिए मिनी ट्यूबल को मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाए। तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद पांडेय ने कहा ग्राम पंचायतों में शिविर लगा कर वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन की समस्या का समाधान किया जाए। गांव में अधिकांश पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित हैं उनको सुविधा के लिए गांव में ही कैंप लगाया जाय। इस दौरान जगराम चौधरी, प्रह्लाद, राजेंद्र, कपिलदेव, शेषनाथ, आदि मौजूद रहे। संवाद