फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनएच व सर्विस लेन पर घूम रहे छुट्टा पशु, बढ़ रही मुश्किल

Mon, 06 Feb 2023 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एवं सर्विस लेन पर इन दिनों छुट्टा पशु घूम रहे हैं।
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एवं सर्विस लेन पर इन दिनों छुट्टा पशु घूम रहे हैं। जिससे जहां इस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरोंं की मुश्किल बढ़ रही है, वहीं दुर्घटना का डर भी बना हुआ है। पशुओं को पकड़ने के लिए पालिका के कर्मी भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


नगर के फरेंदा मार्ग को सबसे व्यस्ततम मार्ग के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने की वजह से इस पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी तेज होती है। कुछ दिनों से नगर के फरेंदा मार्ग व उससे जुड़े सर्विस लेन सड़क पर छुट्टा पशु न सिर्फ जगह-जगह घूम रहे हैं, बल्कि उनकी वजह से दुर्घटना का डर भी बना हुआ है।

पालिका की ओर से पशुओं को पकड़ने के लिए प्रयास न किए जाने से सर्विस लेन पर स्थानीय राहगीरों की मुश्किल बनी रह रही है। पशु देखकर वे भी जहां-तहां ठिठक जा रहे हैं। फरेंदा मार्ग पर रहने वाले कमलेश ने कहा कि पशुओं को पकड़ कर उन्हें व्यवस्थित करने की पहल होनी चाहिए। दुकानदार राजीव ने कहा कि यदि छुट्टा पशुओंं को पकड़ने में रूचि नहीं दिखाई गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पशु पकड़ने का साधन भी उपलब्ध

पशुओं को पकड़ कर चिउरहां में बने कान्हा हाउस में पहुंचाने के लिए पालिका के पास कर्मी व वाहन दोनों मौजूद हैं, मगर गंभीरता न दिखाने से समस्या आ रही है।

100 की क्षमता वाले कान्हा हाउस में 76 पशु
चिउरहां वार्ड में बने कान्हा हाउस की क्षमता 100 पशुओं की है। इसमें शनिवार तक कुल 76 पशु संरक्षित किए गए हैं। ऐसे में अभी भी वहां पर 24 पशुओं को संरक्षित किया जा सकता है।
 
नगर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए पालिका गंभीर है। जानकारी न दिए जाने से ही पशु घूम रहे होंगे। घूम रहे पशुओं को पकड़वा कर संरक्षित कराया जाएगा। नगर वासी पशु के सड़क पर घूमने की सूचना पालिका को दें। - आलोक कुमार, अधिशासी अधिकारी

नगर में घूम रहे हैं छुट्टा पशु
नगर में छुट्टा पशुओं की भरमार है। मुख्य सड़क, रेलवे स्टेशन के पीछे अधिकतर छुट्टा पशु घूमते हैं। नगर के सुभाष चौक, मुख्य मार्ग, रेलवे स्टेशन के पीछे यह पशु घूमते नजर आते हैं। अधिशासी अधिकारी राज नाथ यादव ने बताया कि छुट्टा पशुओं को गोसदन भेजवाया जाएगा। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें