फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकानदार के खाते में भेजा गया धोखाधड़ी का पैसा, खाता होल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक स्थानीय दुकानदार को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। पीड़ित जमीर अहमद अंसारी, जो परतावल बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं, उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, कुलदीप यादव नामक व्यक्ति ने बहाने बनाकर उनके बैंक खाते में फ्रॉड का पैसा ट्रांसफर करवाया, जिसके चलते उनका खाता होल्ड हो गया।
विज्ञापन

जमीर अहमद अंसारी, मूल रूप से कुशीनगर जिले के मंसूरगंज के निवासी हैं और वर्तमान में महराजगंज के परतावल में रहकर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उनकी शिकायत के अनुसार, विगत 14 अप्रैल को कुलदीप यादव, निवासी लखिमा टोला शीतलापुर दुकान पर आया। कुलदीप ने कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है और उन्हें तत्काल 65,600 रुपये की आवश्यकता है। उसने वादा किया कि वह यूपीआई के माध्यम से पैसे उनके खाते में भेजेगा। भरोसा कर जमीर ने कुलदीप को नकद राशि दे दी और उनके खाते में उक्त राशि जमा भी हो गई।
इसके बाद, 17 अप्रैल को कुलदीप फिर से दुकान पर आया और पिता की तबीयत बिगड़ने का हवाला देकर 45,000 रुपये की मांग की। उसने दावा किया कि वह अपने रिश्तेदार से यह राशि जमीर के खाते में ट्रांसफर करवाएगा। जमीर ने फिर से भरोसा किया और नकद राशि दे दी। कुलदीप ने उनके दूसरे खाते में 45,000 रुपये भिजवाए। 10 दिन बाद जमीर का बैंक खाता होल्ड हो गया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते में 1,10,600 रुपये की राशि फ्रॉड से संबंधित है, जिसके कारण खाता फ्रीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जमीर का आरोप है कि कुलदीप यादव ने जानबूझकर धोखाधड़ी की और उनके खाते में फ्रॉड का पैसा भिजवाकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया। खाता होल्ड होने से उनकी दैनिक लेन-देन की प्रक्रिया ठप हो गई है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। जमीर ने साइबर क्राइम थाने में कुलदीप यादव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी कुलदीप यादव पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें