फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैंक में घूम रहे जालसाज...झांसे में आए तो खाता खाली

Fri, 24 Jan 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सावधान! बैंक में जालसाज घूम रहे हैं। झांसे में आए तो खाता खाली हो जाएगा। परसा गिदहा के अमिताभ को जालसाज ने फंसाकर खाता खाली कर दिया। खाते का पिन बनाने की बात कर रकम निकाल लिया।
विज्ञापन

बैंक या आसपास बेवजह घूमने वाले युवकों से सचेत रहने की जरूरत है। काम में सहयोग कर खाते से रकम उड़ा देंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शहर के एक बैंक में खाताधारक का सहयोग कर रकम उड़ा दिया।
बृहस्पतिवार को शहर के अलग अलग बैंकों में पड़ताल के दौरान तमाम लोगों की लापरवाही सामने आई। भारतीय स्टेट बैंक में तमाम लोग जरूरी काम से आए थे। इनमें कुछ लोग ऐसे रहे, जो आसपास के लोगों से मदद ले रहे थे। एक वृद्ध महिला पासबुक लेकर बैठी थी। उसके साथ एक युवक भी था। फार्म भरने के लिए उसने एक युवक की मदद ली।
विज्ञापन

युवक की बातचीत से लग रहा था कि वह भी बैंक में जरूरी काम से आया था। यूनियन बैंक में भी खाताधारक अपने जरूरी काम से आए थे। कुछ युवक अंदर बाहर जाते हुए कई बार दिखे। एक युवक से पूछने पर वह सटीक बोल नहीं पा रहा था। कुछ बताने के पहले ही किनारा कस लिया। केनरा बैंक के पास भी बगैर काम वाले लोग इधर-उधर भटकते हुए दिखे।
पंजाब नेशनल बैंक परिसर में नरेंद्र मिले। वह जरूरी काम से आए थे, उन्होंने बताया कि बैंक में एक युवक मिला। वह अपने मन से मदद करने की बात कहा तो स्वयं ही उससे किनारा कस लिया। बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मी भी रुक रुककर पूछताछ करते रहे। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें