फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 50 हजार की साइबर ठगी, केस दर्ज

Sun, 23 Mar 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 7 घनश्याम नगर निवासी एक व्यक्ति के साइबर ठगी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित योगेश कुमार अग्रहरी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। नौतनवा कस्बा के घनश्याम नगर निवासी योगेश अग्रहरी ने बताया कि 25 फरवरी को उनके बैंक खाते से 5,95,717 रुपये और दूसरे बचत खाते से 50 रुपये की साइबर ठगी हो गई। बताया कि उनके मोबाइल पर एक मैनुअल काल आया और बैंक का कस्टमर केयर बताकर खाता अपडेट कराने के लिए एक एप इंस्टाल कराया। उसके बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल आने से उनके खाते से बैलेंस कटना शुरू हो गया। 27 मिनट में 30 ट्रांजेक्शन कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर किसी अन्य का नाम बताकर धोखाधड़ी करना, पहचान छुपाकर चोरी तथा अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें