फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदार नामित

Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर 25 से 27 मार्च तक विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा शासन से तय होने के बाद जिले में आयोजन की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंप दी गई है। डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों की जिम्मेदारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन को नोडल व जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब को सह नोडल की दायित्व सौंपकर तैयारी तेज करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन के कार्यक्रम में गोष्ठी, संवाद सम्मेलन, प्रदर्शनी, स्टाल इत्यादि लगेंगे। कार्यक्रम स्थल के रूप में कलक्ट्रेट से विकास भवन तक का परिक्षेत्र होगा। सीओ सदर आभा सिंह को कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, वाहनों के आवागमन और पार्किंग के साथ मिशन शक्ति पर जागरूकता का दायित्व दिया गया है। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि को जिले के प्रमुख मार्ग पर आठ वर्ष के समय भीतर उपलब्धि होर्डिंग लगवाने, प्रभारी मंत्री का मीडिया संवाद कराने के साथ महाकुंभ 2025 गौरवगाथा पर लघु फिल्म प्रदर्शित कराने का दायित्व है। लीड बैंक मैनेजर भूपेंद्र मिश्र को बैंकर्स कमेटी व ऋण वितरण स्टाल आदि लगाने की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें