फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी

Thu, 11 Jan 2024 04:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज जिले में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुर अदरौना निवासी तीन युवकों से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में वार्ड ब्वाॅय की नौकरी लगाने के नाम पर दो-दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों ने जब रुपये मांगे तो जालसाज जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


गांव विशुनपुर अदरौना निवासी अर्जुन ने न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत थरौली निवासी विजय प्रकाश अपने भांजे के साथ मिलकर उन्हें झांसे में ले लिया।

इसके बाद संतोष कुमार और शिवकुमार निवासी हाता बेला हरैया को माधव प्रसाद मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में वार्ड ब्वाॅय के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर विजय प्रकाश ने तीनों से दो-दो लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं 25 हजार रुपये डिजिटल के माध्यम से भी ले ली। रकम देने के काफी दिनों तक उनकी मेडिकल काॅलेज में नियुक्त नहीं हुई। इसके बाद दी गई रकम का मांग करने लगे, जिससे आक्रोशित जालसाज उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


बृजमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के निर्देश पर आरोपी विजय प्रकाश निवासी थरौली थाना कोतवाली जिला सिद्धार्थनगर और उसके भांजे के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें