फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 21 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर अभिरक्षा में रखे फसल को ग्राम प्रधान कुछ सहयोगी के साथ उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस शनिवार को ग्राम प्रधान सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बरगदही निवासी रामकृपाल ने पुलिस से बताया कि ग्राम प्रधान शैलेश पटेल को अप्रैल 2021 में 6.50 लाख रुपये देकर तीन एकड़ कृषि भूमि को रेहन लिया था। उक्त भूमि पर वह कृषि कार्य कर रहे थे। जनवरी 2023 में ग्राम प्रधान ने तीन लाख रुपये वापस कर डेढ़ एकड़ भूमि को रेहन से मुक्त करा लिया। शेष बची डेढ़ एकड़ भूमि पर ,तिलहन की फसल लगी थी। वह 16 फरवरी 2023 को मजदूरों के साथ खेत आए प। इसी बीच ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों के साथ पहुंच फसल काटने से रोक दिया। इस मामले में चार मार्च को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मार्च को ग्राम प्रधान दबंगई के बल पर खेत में खड़ी तिलहन के फसल को कटवा दी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि आरोपी शैलेश पटेल, मोतीलाल, शुकदेव पांडेय, दीनानाथ निवासी बरगदही के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें