मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित रेशम विभाग के खेत में हरिहरपुर निवासी राम बदन (48) प्रजापति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम बदन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित रखा गया। परिजनों के तरफ से थाने में किसी प्रकार का कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया।
सिंदुरिया थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि राम बदन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है,बिसरा सुरक्षित रखा गया है,विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद