फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने हजारी हत्याकांड के मामले में वांछित चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसोइया मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया।
रविवार की रात खड़खोड़ा गांव निवासी हजारी की गला रेत दिया गया था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नजदीकी लोटन सीएचसी में पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने हजारी को मृत घोषित कर दिया। मामले में सोमवार को मृतक के पिता रामकुमार पुत्र तामेश्वर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार को वांछित चल रहे चौथे नामित आरोपी कोइल पुत्र श्रीराम (65) निवासी खडखोड़ा को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।