निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के इटहिया मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर वापस जा रही श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बालू और सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई, जिससे ट्राली में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं। एक की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को परसामलिक क्षेत्र के गांव विशुनपुरा निवासी धर्मेंद्र चौधरी अपने बेटे हर्षित चौधरी का मुंडन कराकर इटहिया मंदिर से घर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली पर कई श्रद्धालु सवार थे। इसी बीच गड़ौरा के तरफ से सरिया, बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली इटहिया की तरफ जा रही थी। जो गदहिला गांव के पास में आपस में टकरा गईं। इसमें विशुनपुरा निवासी चार महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक महिला अजोरा देवी निवासी विशुनपुरा की गंभीर है। मामूली रूप से घायल तीन महिलाओं को घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ठूठीबारी नीरज राय के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। संवाद