फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेल व घी के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया जांच अभियान
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर अन्य राज्यों में निर्मित खाद्य तेल एवं घी की गुणवत्ता की जांच के लिए बुधवार से अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौतनवा तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने मालवीयनगर स्थित एक कंपनी का निरीक्षण कर सरसों के तेल का नमूना लिया। इसके अलावा एक एजेंसी से घी, एक इंटरप्राइजेज से तिल का तेल तथा सोनौली स्थित एक जनरल स्टोर से घी के नमूने लिए। सभी एकत्रित नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी उत्पाद में मानक के विपरीत गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें