फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जांच में फेल हुए चार नमूने, होगी विधिक कार्रवाई

Fri, 26 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नमूनों की राजकीय प्रयोगशाला में जांच के बाद आई रिपोर्ट, अगली प्रक्रिया मेें जुटा कृषि रक्षा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कृषि रक्षा विभाग की ओर से मार्च में लिए गए रसायनों की जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से आ चुकी है। जांच में तीन दुकानों से लिए गए चार नमूनों को फेल हो गए हैं। अब विभाग की ओर से उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर ने बताया कि मार्च में उन्होंने बृजमनगंज, आनंदनगर व ठूठीबारी के बीज व कीटनाशक की दुकानों से तीन नमूनों लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच के बाद आई रिपोर्ट में बृजमनगंज के दुकान से लिए गए अल्फामेट्रिन 10 प्रतिशत, आनंदनगर से लिए गए मेटसल्फेरान 20 प्रतिशत व ठूठीबारी से लिए गए क्लोरोपाइरीफास व साइपरमेथिन के नमूनों को फेल बताया गया है। ऐसे में अब संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि रक्षा विभाग की ओर से बरगदवां क्षेत्र के तीन बीज भंडार के दुकानों से रसायनों के कुल 11 नमूनों को एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के लिए भेजे गए रसायनों में एजोक्सी स्टोबीन, थायोफेनेट, फ्रीफोनिल, साइपर मेथरिन, अमोनियम साल्ट, ग्लाइकोसेट, क्लोरो पाइरीफास आदि नूमने शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें