महराजगंज। 28 मई को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। बूथों पर अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह बातें उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने कही। वह बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय कक्ष में तहसील स्तरीय कमेटी में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 28 मई से दो जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में चिह्नित बच्चों की सूची को अपडेट कर लें।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दिन आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बच्चों को केंद्र पर पहुंचाने का कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार किए गए रूट चार्ट, दवाओं, बूथ, कर्मचारियों की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। संवाद