फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतगणना मेजों के पास जाली की बढ़ाएं ऊंचाई

Thu, 11 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
धनेवा में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉक्टर कौस्तुभ।संवाद
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने समेकित विद्यालय स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डीएम सत्येन्द्र कुमार और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने धनेवा स्थित समेकित विद्यालय में बुधवार को मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मतगणना मेजों के पास जाली की ऊंचाई को बढ़ाई जाए। इसमें शिथिलता न दिखाई जाए।
उन्होंने विद्यालय परिसर से भवन निर्माण सामग्री को अन्यंत्र स्थानांतरित करने व अनावश्यक सामग्रियों को परिसर से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। प्रत्येक निकाय के निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी के बैठने के लिए अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनके साथ मतगणना को सुचारू ढंग से संपादित करने के लिए आवश्यक कर्मियों को संबद्ध करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से मतगणना मेजों तक ले जाने वाले मार्गों को देखा और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मीडिया और प्रत्याशियों व उनके एजेंटों के बैठने के लिए भी उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को परिसर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मतगणना परिसर में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। यदि कहीं से कोई समस्या हो तो संज्ञान में लाया जाए। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, मतगणना मेजों की व्यवस्था, मीडिया, प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता के बैठने की व्यवस्था को देखा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवि राय, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
छूटे गणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आज
मतगणना के प्रशिक्षण से वंचित गणना पर्यवेक्षक व गणना सहायक का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से होगा। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने उनसे समय से पहुंचकर प्रशिक्षण लेने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें