महराजगंज। जिले के चार होनहार खिलाड़ियों ने 47वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। लुधियाना के गुरुनानक भवन में 29 से 31 अगस्त तक आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सृजन शुक्ल, युवराज जायसवाल, शहजाद अंसारी और सत्यम मौर्या उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।