फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार को दुर्गा मंदिर से लौटते वक्त अनियंत्रित टेंपो पलटने से उसमें सवार चंद्रावती 60, लकी सहानी 14, सोहराती 55 व मुराती देवी 65 घायल हो गईं। हादसे की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी भिजवाया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी घायल सुरक्षित हैं। संवाद