फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। उसके बाद साथ लेकर लखनऊ चला गया। लखनऊ से लौटने के बाद युवक के चाचा व पिता ने शादी न करने व जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामशब्द कहीं भागने की फिराक में है। उसी दौरान पुलिस टीम ने रानीपुर चौराहे से घेराबंदी कर आरेापी को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक पुरूषोत्तम राव ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें