फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद
विज्ञापन
घिरने के बाद की फायरिंग, असंतुलित होकर गिरने पर पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बाइक चोरी के अंतरजनपदीय चार बाइक चोरों को पुलिस ने पकड़ी चौकी क्षेत्र में गिरफ्तार किया। घिरने पर बाइक चोर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई, इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में दो नेपाली हैं। उनके पास से चोरी की सात बाइकें बरामद हुई हैं। बाइक नेपाल में ले जाकर बेचते थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, टीम पकड़ी चौकी पर गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर जंगल में चोरी किए हुए वाहनों को छुपा कर रखे हैं। जिनको ठिकाने लगाने के लिए फरेंदा की तरफ से दो बाइक पर सवार होकर आएंगे। सूचना पुलिस टीम पकड़ी बाजार से बाहर पश्चिम की तरफ छिप कर उनका इंतजार करने लगी। पास पहुंचने पर टीम ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वाहन को तेज गति से महराजगंज की तरफ लेकर भागने लगे। जिनका पीछा करने के लिए एसओजी और स्वाट टीम को भी सूचना दी गई जो महराजगंज की तरफ से पकड़ी नौनिया अमृता फास्ट फूड के सामने पहुंच कर घेराबंदी करके रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

अपने आप को पुलिस से घिरता हुआ देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागना चाहे, लेकिन असंतुलित होकर गिर गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो जितेंद्र चौहान निवासी देवराजपुर थाना हाटा जनपद कुशीनगर के पास तमंचा 315 बोर, खोखा, भानू चौहान उर्फ मान प्रसाद निवासी रतनगंज थाना बेलाटाड़ी जनपद नवलपरासी, नेपाल के पास से एक चाकू व तीसरे रमन विश्वकर्मा निवासी गेरुई खुर्द थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के पास से एक तमंचा 12 बोर व एक कारतूस और चौथे संतोष गुरुंग निवासी त्रिवेणीधाम थाना त्रिवेणी जनपद नवलपरासी, नेपाल के पास से बाइक बरामद हुई। इनकी निशानदेही पर पकड़ी नौनिया जंगल से पांच बाइकें बरामद की गई।
विज्ञापन

-
भारतीय क्षेत्र से बाइक चुराकर नेपाल में बेचते थे
गिरफ्तार भानू चौहान ने बताया कि वर्ष 2015 से भारत से चोरी की गई मोटर साइकिलों को नेपाल में 8000 से 15000 रुपये में बेचता हूं। अब तक 200 से अधिक बाइक महराजगंज व आस-पास के जनपदों से चोरी कर नेपाल में बेचा हूं। रमन विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि पिछले आठ माह में महराजगंज कस्बे से लगभग सात मोटर साइकिल चोरी की। चारों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना जितेन्द्र चौहान है, जो पूर्व में कई बार जेल जा चुका है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने सदर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें