खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के अमहवा पुल के पास टेंपो पलटने से चार नाबालिग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सोनौली नगर पंचयात के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के नौतनवा के भुंडी निवासी आतिफ (14) टैंपो चलाकर अपने साथ अरमान (15), अयान (12) और अमन यादव (16), टैंपो पर बैठकर नौतनवा की तरफ से आराजी सरकार बैरियहवा की तरफ दातुन तोड़ने जा रहे थे। अभी अमहवा पुल के पास पहुंचे ही थे की टेंपो पलट गया जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को सोनौली नगर पंचायत के कुनसेरवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।