फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइबर ठग से 25 दिन के अंदर चार लाख कराया वापस

Tue, 29 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर थाने की पुलिस ने चार लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए झारखंड के युवक से पीड़ित के खाते में पूरा धन वापस करा दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां मऊपाकड़ मोहल्ला निवासी सैयद फिरोज अहमद के साथ ऑनलाइन ठगी की गई थी। उनके खाते से चार लाख रुपये की धनराशि एक लिंक के माध्यम से साइबर अपराधियों की ओर से एक क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित सैयद मोहम्मद फैजल ने तीन जुलाई को केस दर्ज कराया था।
इसकी विवेचना बाद में साइबर थाना को स्थानांतरित कर दी गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उस क्रेडिट कार्ड की पहचान की गई, जिसमें धनराशि भेजी गई थी।
विज्ञापन

उक्त कार्ड झारखंड के रांची निवासी उत्कर्ष राज के नाम पर था। साइबर क्राइम टीम ने 25 जुलाई को रांची जाकर लोकेशन के आधार पर उत्कर्ष राज से पूछताछ की। अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद पीड़ित के एचडीएफसी बैंक खाते में पूरे चार लाख रुपये की धनराशि वापस कराया गया।
साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि साइबर अपराधी से ठगी के मामले में चार लाख रुपये पीड़ित के खाते में स्थानांतरित कराया गया है। आरोपी उत्कर्ष राज के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय भेजा जाएगा।
अधिवक्ताओं ने एसपी को किया सम्मानित

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के मऊपाकड़ मोहल्ला निवासी सैयद मोहम्मद फैजल का साइबर ठगी के चार लाख रुपये पुलिस सक्रियता से वापस हो गए। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महाराजगंज के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी व महामंत्री अनूप सिंह अधिवक्ताओं के शिष्ट मंडल के साथ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, साइबर क्राइम थाना प्रभारी सजनू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट महराजगंज से जुड़े अधिवक्ता सैयद फिरोज के पुत्र सैयद मोहम्मद फैजल प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उन्हीं से ठगी हुई थी। इस दौरान हरेंद्र मिश्रा, सैयद फिरोज, सुधांशु पाण्डेय, जमशेद, अवनीश पटेल, आर्या पाठक, जाकिर, दुर्गेश श्रीवास्तव, अकबर अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें