नौतनवा। तहसील नौतनवा के नवागत एसडीएम कुणाल ने कार्य में लापरवाही सामने आने पर पहले ही दिन सभी राजस्व निरीक्षकों को फटकार लगाई।
एसडीएम ने सभी कानूनगो से स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। चौथे दिन सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें कि एसडीएम कुणाल ने समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान लापरवाही की शिकायतों पर तत्काल तहसील में तैनात सभी कानूनगों को मौके पर तलब किया।
एसडीएम ने एक-एक कर चारों कानूनगो से धारा 24 के तहत भूमि सीमांकन की स्थिति का हाल जाना। जिसमें 90 दिनों के अंतराल में मात्र 9 से 10 आदेशों का ही अनुपालन किए जाने की बात सामने आई। एसडीएम ने बताया कि कानूनगो सुरेंद्र चौरसिया, रामजीत, कैतवा अहमद एवं राजेश कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिवस के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।