चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के निचलौल–चौक मार्ग पर रविवार को सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बोदना निवासी सुधीर (30) अपनी बहन सुभद्रा (35), भांजी रिया (15) और वैष्णवी (12) को बाइक पर बैठाकर बहन की ससुराल ग्राम पिपरिया (चौक क्षेत्र) जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे खोस्टा बागीचे के पास पहुंचे, तभी चौक से निचलौल की ओर जा रही चावल लदी पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और पलट गई। बाइक चालक सुधीर का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया, साथ ही हाथ व सिर पर गंभीर चोटें आईं।
सुभद्रा को सिर व हाथ में चोट लगी, जबकि रिया और वैष्णवी को हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।