फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर भंसार नेपाल में दौड़ रही कार कस्टम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर भंसार नेपाल में दौड़ रही कार कस्टम को सौंपा
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल पुलिस ने कानपुर के व्यापारी की कार को बिना भंसार किए नेपाल में प्रवेश करने के आरोप में सीज करने के लिए बेलहिया कस्टम को सौंप दिया। चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि कार चालक ने बृहस्पतिवार को कृष्णानगर बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश किया, जहां किसी ने भी नहीं रोका। आगे बढ़ने पर पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ लिया। भैरहवा भन्सार कार्यालय में नेपाल पुलिस ने भारतीय कार सीज करने के लिए सौंप दी है। कार मालिक का नाम वैभव बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में लेकर पैंसठ लाख रुपये नेपाली मुद्रा जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैरहवा भंसार कार्यालय सूचना प्रवक्ता तीर्थराज पासवान ने बताया कि नेपाल पुलिस ने एक कार को बिना कस्टम कागजात के पकड़ कर कस्टम को सौंपा है। त्योहार के वजह से बड़े अधिकारी छुटी पर हैं। रविवार को आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें