फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरेंदा में चार कोचिंग व दो स्कूल मिले गैर पंजीकृत

Sat, 12 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के फरेंदा कस्बे में चार कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलते मिले। साथ ही एक इंटर काॅलेज एवं एक प्राइमरी स्तर का स्कूल बिना पंजीकरण संचालित होता मिला।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट डीआईओएस की तरफ से फरेंदा ब्लाॅक के नोडल राजकीय माध्यमिक स्कूल बसंतपुर-मिठौरा के मो. कादिर खान ने डीआईओएस कार्यालय रिपोर्ट भेजी है।
अमान्य स्कूल व बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति के बाद प्रारंभ शिक्षा सत्र में तेज हुई है। डीआईओएस ने बिना पंजीकरण संचालित स्कूलों व कोचिंग जांच के लिए ब्लाॅकवार नोडल राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्यों को बनाया है। शनिवार को फरेंदा कस्बे में चार कोचिंग संस्थान जांच में बिना पंजीकरण संचालित मिले।
इन संस्थानों के संचालक कस्बे के प्रतिष्ठित इंटर काॅलेजों के शिक्षक हैं। यह स्कूल डीआईओएस के ही अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इसके अलावा सिसवां-अमहवा में एक इंटर काॅलेज बिना मान्यता के संचालित मिला। फरेंदा से मुख्यालय मार्ग के पोखर भिंडा में एक प्राइमरी स्तर का स्कूल बिना मान्यता संचालित मिला। नोडल की तरफ से इसकी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय शनिवार को देर शाम भेजी गई। नोडल ने बताया फरेंदा में जांच अभियान 10 दिन प्रभावी रखते हुए पड़ताल जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें