खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पास से 14 बोरी यूरिया, ई-रिक्शा और बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को खैराघाट बीओपी के जवान गश्त कर रहे थे। तभी गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ व्यक्ति लठवा पुल की तरफ से खाद लेपाल ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर टीम लठवा पुल के पास पहुंची तो कुछ व्यक्ति बाइक और ई-रिक्शा में लादकर खाद नेपाल की तरफ जाते दिखे। टीम ने वसीम निवासी दुर्गापुर, मिन्हाज खान निवासी दुर्गापुर, राकेश निवासी गजरही, विनीत शुक्ल निवासी केशौली थाना कोल्हुई को पकड़ लिया। मौके से 14 बोरी यूरिया, तीन बाइक, एक ई-रिक्शा बरामद हुई। आगे की कार्रवाई के लिए बरामद खाद और आरोपियों को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद