फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो करोड़ की लागत से सात सीसी रोड का होगा निर्माण, हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बृजमनगंज के भगतसिंह नगर में सीसी रोड निर्माण का कार्य का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन

फरेंदा। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 11 भगतसिंह नगर में दो करोड़ रुपये की लागत से सात सीसी रोड के निर्माण के लिए बुधवार को शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल व सभासद अनूप चौरसिया ने निर्माण कार्यों का विधिवत पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया।
नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि वार्ड एक से कन्हैया के घर होते हुए देवीदीन के घर तक 10.86 लाख, पीडब्ल्यूडी सड़क से मोतीलाल के घर होते हुए हनुमान मंदिर तक 15.5 लाख, दशरथ के घर से पार्क होते हुए हनुमान मंदिर तक 17.5 लाख, लक्ष्मण के घर से गौरीशंकर के घर तक 13.77 लाख, पीडब्ल्यूडी सड़क से राममिलन के घर होते हुए रामफेर के प्लाट तक 20.2 लाख, सुकई के प्लाट से मिंटू के प्लाट तक 22 लाख, चैनपुर सड़क से मिंटू के प्लाट तक सीसी रोड के निर्माण 22 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सीसी रोड निर्माण होने से वार्ड के लोगों को कीचड़ और टूटी सड़कों से निजात मिलेगी। सीसी रोड के साथ-साथ नाली का भी निर्माण होगा। इससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। सभासद ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। सभी सड़कों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद धर्मेद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, बगेदू चौरसिया, गुलाब चौरसिया, मुरलीधर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें