सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के बुटवल में केपी ओली विद स्टूडेंट्स के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों के बीच जाकर फोटो खिंचवाई। छात्र पूर्व प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिखे। राष्ट्रीय राजनीति में तेजी से सक्रिय हो रहे सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने बुटवल में अपना कुछ महत्वपूर्ण समय छात्रों को दिया। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में 'केपी ओली विद स्टूडेंट्स' कार्यक्रम के तहत हाल ही में एसईई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के साथ लगभग दो घंटे बिताए। ओली ने अपने पूर्वजों के गौरव का वर्णन किया और छात्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने छात्रों से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं की। उन्होंने नैतिक शिक्षा, जीवन दर्शन और छात्रों के भविष्य के बारे में अपनी राय व्यक्त की। संवाद