पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई गई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। देश आजाद होने पर देश की कमान संभाल कर नई दिशा दी। उन्होंने खाद्यान्न एवं संसाधनों की कमी से जूझ रहे भारत को अपनी सूझबूझ से आत्मनिर्भर बनाया। ऐसे महान सपूत को आज हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। लंबे आंदोलन के बाद देश आजाद हुआ। पंडित जवाहर लाल नेहरू को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया। इस मौके पर विधि नारायण वर्मा, राकेश कुमार गुप्ता, विनोद सिंह,, गोपाल शाही, नूर आलम, ज्ञानेंदु पटेल, जग्गू प्रसाद, मुद्रिका प्रसाद, सूर्य नारायण तिवारी, अकरम सलमानी, इसरायल, सुरेश पाठक, संदीप तिवारी, राम अचल, सुभाष, सर्वेश तिवारी, मुन्ना प्रजापति, रामकिशुन, धनश्याम गुप्ता, वीके अंगारा, त्रियुगी पटेल, ध्रुव नारायण जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।