फरेंदा। धानी बाजार से सोनौली तक संचालित होने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता रोडवेज बस सेवा को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह बस सेवा रोजाना सुबह साढ़े सात बजे से धानी से सोनौली तक संचालित होगी।
पूर्व विधायक ने बताया कि बस सेवा के संचालन से धानी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बस सेवा के किराए में भी कमी की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परिवहन में सुविधा मिलेगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख योगेंद्र तिवारी, गुलाब चौरसिया, एआरएम सोनौली संजय कुमार, सुनील सिंह, कुंवर पाल, डब्बू सिंह व हीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे।