फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। धानी बाजार से सोनौली तक संचालित होने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता रोडवेज बस सेवा को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह बस सेवा रोजाना सुबह साढ़े सात बजे से धानी से सोनौली तक संचालित होगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि बस सेवा के संचालन से धानी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बस सेवा के किराए में भी कमी की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परिवहन में सुविधा मिलेगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख योगेंद्र तिवारी, गुलाब चौरसिया, एआरएम सोनौली संजय कुमार, सुनील सिंह, कुंवर पाल, डब्बू सिंह व हीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें