नौतनवा। पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने थाने में तहरीर देकर बिहार राज्य के एक नेता पर उनके वीडियो को एडिट कर भ्रामक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान का कहना है कि कुछ दिन पूर्व नगर की कुछ महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के उद्देश्य से एक पारंपरिक कार्यक्रम के तहत उन्हें कीचड़ से नहलाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया था। उन्होंने बताया कि उसी वीडियो को बिहार राज्य के एक पार्टी के नेता ने तोड़-मरोड़कर तथा गलत एवं भ्रामक कैप्शन के साथ फेसबुक पर पुनः प्रसारित किया है, जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने थानाध्यक्ष से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।