नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह के शाहपुर टोले के पूरब जंगल के किनारे कुटी में तथा आसपास रह रहे तेंदुए को जंगल में भगाने गए वन कर्मियों को कुटी परिसर में तेंदुआ दिखाई न देने पर लौटना पड़ा।
चकदह गांव के शाहपुर टोले के पूरब जंगल के किनारे कुटी में रह रहे साधू को घायल करने के बाद तेंदुआ वाचर को भी घायल कर दिया था। उसके बाद से कुटी के तरफ लोगों का आना जाना बंद हो गया। तेंदुआ कभी कुटी के अंदर तो कभी कटहल के पेड़ पर कभी झाड़ी दिख जा रहा है। तीन दिन पूर्व कुटी में रहने वाले दो साधू कुटी पर गए कुटी के अंदर तेंदुआ देखकर दबे पांव भाग गए और ग्रामीणो सूचना दिए। बुधवार को दोपहर में उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने वन कर्मियों व कुछ ग्रामीणों को लेकर तेंदुआ को जंगल में भगाने के लिए कुटी पर गए। डिप्टी रेंजर ने कुटी के आसपास पटाका फोड़वाया, लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ को भगाने का प्रयास किया गया लेकिन वह कहीं झाड़ी में छिप गया होगा। संवाद