फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने वन टीम पर बोला हमला, तीन घायल

विज्ञापन
महराजगंज में ग्रामीणो के हमले में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
तस्करों ने वनकर्मियों पर बोला हमला, तीन घायल
विज्ञापन

महराजगंज। फरेंदा रेंज के बरडाड़ बीट में मंगलवार की रात गश्त कर रहे वन कर्मियों पर तस्करों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें तीन वनकर्मी घायल हो गए। उन्होंने वन कर्मियों के वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए और पकड़े गए तस्कर को लेकर चले गए। भगदड़ में 12 ग्रामीणों को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वन दरोगा सूरत शर्मा, पारस यादव व श्रमिक रामानंद के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में पेड़ कटने की आवाज सुनकर तीनों मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर बाकी तस्कर तो फरार हो गए, लेकिन उनके एक साथी को पकड़कर वनकर्मी चौकी ले जा रहे थे। वे सोमनजोत गांव के पास पहुंचे थे कि फरार तस्करों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। उन्होंने पथराव भी किया। ग्रामीणों के हमले में सूरत शर्मा, पारस यादव एवं रामानंद घायल हो गए। इसी दौरान तस्कर और ग्रामीण चौकी में पकड़े गए तस्कर को भी उठा ले गए। एएसपी आशुतोष शुक्ल के अनुसार वन दरोगा की तहरीर पर पुजारी, रामदास, सोमन, अनवर, गणेश, मगर, पशुपति, बलिराम, अनिल, राधेश्याम और सोमनजोत पर नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, बलवा सहित वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

महराजगंज में वन विभाग की टीम पर हमले के बाद पहुंची पुलिस।- फोटो : MAHARAJGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें