फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू संबंधी कार्य के लिए वन विभाग को मिलेंगे 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्क्यू संबंधी कार्य के लिए वन विभाग को मिलेंगे 10 लाख
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ने धनराशि को व्यय किए जाने को लेकर वन प्रभाग के जिम्मेदारों से मांगी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वार्षिक प्रचालन योजना के तहत रेस्क्यू संबंधी कार्यों के लिए जल्द ही सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग को 10 लाख रुपये की धनराशि जारी होगी। इसे लेकर मुख्य वन संरक्षक ने प्रभाग के जिम्मेदारों से आवंटित किए जाने वाले धन के व्यय को लेकर सूचना मांगी है।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में कुल सात रेंज हैं। इन रेंज में वन संपदा व वन्यजीव दोनों हैं, जिसकी सुरक्षा के दृष्टिगत जिम्मेदारों द्वारा पत्र भेजकर धनराशि की मांग की गई थी। प्रभाग की ओर से मांगी गई 10 लाख की धनराशि को स्वीकृत तो कर दिया गया है मगर जारी किए जाने से पूर्व जिम्मेदारों ने इस बात का प्रमाण मांगा है कि उक्त धनराशि को कहां-कहां व्यय किया जाएगा। उच्च स्तर से मांगी गई सूचना को भेजे जाने को लेकर जिम्मेदारों ने अभी से सार्थक पहल प्रारंभ कर दी है। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि उच्च स्तर से व्यय किए जाने वाले धन से संबंधित मांगी गई सूचना का जवाब भेजा गया है। धनराशि मिलने के बाद उसे रेस्क्यू संबंधी कार्यों में व्यय किया जाएगा। जिम्मेदारों की मानें तो रेस्क्यू संबंधी कार्य के लिए मिलने वाली धनराशि संसाधनों व वाहनों पर व्यय की जाएगी। इसे लेकर विवरण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में निकला सर्प, सहमे लोग
दीवानी न्यायालय में सोमवार को दिन में कोबरा सर्प केे निकलने से लोग सहम गए। कर्मियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन सुरक्षा टीम ने सर्प को पकड़ते हुए उसे पकड़ी वन क्षेत्र के जंगलों में छोड़ दिया। सर्प को पकड़ने केे दौरान कासिम अली, राजेश यादव, अमर, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें