फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैदौली में फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के आठ बीमार

Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के बैदौली गांव के बनकट्टी टोला में एक ही परिवार के आठ सदस्य फूड प्वाइजनिंग से बीमार हो गए। इन सभी लोगों को आनन फानन में निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बनकट्टी टोला निवासी रामचंद्र ने बताया कि घर पर कटहल की सब्जी बनी थी। कटहल की सब्जी खाने के कुछ देर बाद परिवार के आठ लोग खुद स्वयं रामचंद्र, पिंकी, माधुरी, सन्नी, प्रीती, मंजू, श्रीदेवी और शिवानी को उल्टी दस्त शुरू हो गया। उसके बाद आस पास के लोगों ने सभी की तबीयत बिगड़ते देख निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर सीएचसी के डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। निचलौल सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात वरिष्ठ डॉ. उमेश चंद्र सिंह ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से बैदौली के एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हैं। इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें