फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छठ पर्व की खुशियां मातम में बदली, करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा गौनरिया में रविवार को छठ पर्व के अवसर पर कोसी भरने के कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंची पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद पर्व की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौनरिया गांव निवासी अखिलेश यादव (32) पुत्र राम सेवक यादव घर पर कोसी भरने के कार्यक्रम के लिए पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी गर्म हुआ है या नहीं, यह देखने के लिए बाल्टी में हाथ डाल दिया। पानी गर्म करने में इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रिक रॉड से बाल्टी में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से अखिलेश बाल्टी से चिपक गए। पति को करंट की चपेट में देख पत्नी उन्हें बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अखिलेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें