एआरटीओ कार्यालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक जयमंगल कन्नौ
- फोटो : MAHARAJGANJ
‘यातायात नियमों का करें पालन, तभी सुरक्षित सफर संभव’
महराजगंज। उप संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सुरक्षित यात्रा संभव है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना न भूलें। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि सड़क पर चलते समय बनाए गए संकेत को ध्यान दें। आगे जा रहे वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें। अगर किसी वाहन से पास लेना है तो यह जरूर देख लें कि आगे जा रहे वाहन का चालक आपको देख रहा है या नहीं। आगे वाले वाहन चालकों को जगह मिलने पर ही पास लें। उन्होंने कार्यालय परिसर में आए हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति विस्तार से जानकारी दी।
‘यातायात नियमों का कड़ाई से कराएं पालन’
महराजगंज। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एडीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि ओवर स्पीड पर वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इसी क्रम में स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समित के सदस्यों की भी बैठक हुई। समिति के सदस्यों से स्कूल वाहनों को जरूरी मानक को पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक संजय सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सचिन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एबीएसए श्यामसुंदर पटेल, रोडवेज के एआरएम महेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद