महुअवा शुक्ल के गांव के बरगदहवा टोले में डेंगू होने की जानकारी होते ही फॉगिंग करते कर्मी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
डेंगू पीड़ित व्यक्ति के गांव में हुई फॉगिंग
पनियरा(महराजगंज)। क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव के बरगदहवा टोले में चार दिन पहले डेंगू से पीड़ित एक व्यक्ति मिला। इसके बाद मंगलवार को गांव में फॉगिंग समेत सफाई कराई गई। पनियरा पीएचसी की टीम गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों को जरूरी दवाएं दीं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह का कहना है कि महुअवा शुक्ल गांव के बरगदहवा टोले पर विशम्भर 26 अगस्त को पूना से अपने घर आया। उसको पहले से तेज बुखार था। 27 अगस्त को उसके परिजन इलाज के लिए लाए थे। ब्लड जांच होने पर डेंगू की पुष्टि हुई। गांव में 12 से अधिक लोगों का ब्लड सैंपल लेने के साथ ही नालियों में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कराया गया। संवाद