फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोहरे से शीतलहर के हालात, पछुआ ने कराया गलन का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही पछुआ हवा ने धूप में कराया गलन का अहसास
विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार दोपहर बाद घिरी घटाओं से बारिश के हालात बने लेकिन देर रात से कोहरा छाने लगा। बुधवार दिन में 11 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इस बीच कम दृश्यता के साथ तेज हवा से शीतलहर जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

मंगलवार के बादलों ने तराई के महराजगंज को भिगोने से परहेज किया लेकिन 15 किमी की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने ठंड का अहसास कराया। मंगलवार दोपहर बाद छाए बादलों के बीच देर रात कोहरे बढ़ने लगा। दोपहर बाद धूप खिलकर बेमतलब साबित हुई। दोपहर 12 बजे के बाद खिली धूप राहत देने में विफल रही और हवाओं के कारण धूप में भी लोगों ने सर्द सिहरन का अहसास किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप के बीच बादलों का आवागमन बने रहने के कारण दृश्यता धुंधली रही। मौसम विभाग ने आज भी मौसम इसी तरह बना रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

वर्जन
पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में आज भी कोहरा व पछुआ का प्रकोप बना रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान लुढ़कने का अनुमान है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें