फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब मां के जयकारे से गूंजा वातावरण

Fri, 11 Oct 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पांडालों में उमड़ पड़ी। मां के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृदि्ध की कामना की। घंटा घड़ियाल से गूंजता रहा। देर रात तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने एक साथ माता के कालरात्रि स्वरूप व महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। जिले के लेहड़ा देवी मंदिर में जहां दूर दराज से लोग माता के दर्शन व अनुष्ठान के लिए पहुंचे वहीं जिला मुख्यालय देवी मंदिर, मऊपाकड़, हनुमानगढ़ी व फरेंदा स्थित देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ जयकारा लगाते दिखी।

पंडालों में प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा महोत्सव के कार्यक्रम में भी लोग बढ़-चढ़कर हाजिरी लगा रहे हैं और तरह-तरह का चढ़ावा भी चढ़ाया जा रहा है।

दुर्गा मंदिर परिसर, हनुमानगढ़ी, अमरुतिया, चौक एवं पोस्टआफिस गली, शाहू जी नगर में दुर्गा महोत्सव की धूम मची हुई है। किसी जगह भक्त रात्रि जागरण करते हुए भजन कीर्तन कर रहे हैं तो कहीं गरबा व डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर भक्त उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पंडालों को भी इस तरह आकर्षक तरीके से सजाया गया है कि भक्त ऐसा महसूस कर रहे हैं जैसे किसी सिद्ध मंदिर में दर्शन कर रहे हों। पंडाल के भीतरी भाग में भी पहाड़ और झरने की आकृति के जरिए आकर्षक छवि श्रद्धालुओं के सम्मुख प्रस्तुत की जा रही है।

सुबह शाम आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता की आरती कर स्वयं को धन्य कर रहे हैं। सिसवा नगर क्षेत्र में स्थापित प्रतिमा का पंडाल श्रद्धालुओं को काफी आकर्षक प्रतीत हो रहा है और यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए जिम्मेदारी तय की है।

जनपद में क्षेत्रवार सभी एसडीएम, बीडीओ, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदार बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी को संपूर्ण आयोजन का नोडल बनाया गया है। उनकी मदद में सहायक पर्यटन अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें