बृजमनगंज। क्षेत्र के लोहरसन चौराहे पर रविवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। लोहरसन गांव की अंशिका (5) घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद